Thursday, February 2, 2017

एसएससी एमटीएस 2014 जवाब के साथ सवाल सामान्य ज्ञान भाग- 2

21. किस पादप में तना संचयन तथा चिरकालिकता के कार्य करता है? – हल्दी 

22. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू.एच.ओ.) ने चेचक उन्मूलन की घोषणा कब की थी? – मई 1980 


23. हिमनदाच्छादित घाटी के शीर्ष पर पाई जाने वाली सर्वाधिक सामान्य विशेषता क्या है? – सर्क 


24. किसको 'ब्लैक गोल्ड' कहा जाता है? – कोयला 


25. कौनसे भारतीय राज्य में प्रात:काल में सूर्य की किरणें सबसे पहले पड़ती हैं? – अरुणाचल प्रदेश 


26. कौनसी युक्ति वैद्युत ऊर्जा को यान्त्रिक ऊर्जा में परिवर्तित करती है? – बिजली की मोटर 


27. डोरी से बँधे हुए एक पत्थर को तेजी से वृत्त में घुमाया जाता है। घुमाते समय अचानक डोरी टूट जाती है, तो– पत्थर स्पर्श-रैखिकत: उड़ जाता है? 


28. किस भारतीय संस्थान ने सबसे पहले सुपर कम्प्यूटर विकसित किया? – सी-डैक 


29. वेबसाइट क्या है? – एक ऐसा स्थान है जहाँ आप सम्बन्धित वेब पेजों को प्राप्त कर सकते हैं 


30. एक स्थान से दूसरे स्थान पर यात्रा करने वाले लोगों द्वारा प्रयुक्त कौन-सा कम्प्यूटर है? – लैपटॉप 


31. स्थायी चुम्ब​कन किस स्थिति में किया जा सकता है? – इस्पात 


32. ऊपर फेंके गए किसी पिण्ड का गुरुत्वीय त्वरण क्या होता है? – -9.8 ms-2


33. किसी पिण्ड का जड़त्व किस पर निर्भर करता है? – उसके द्रव्यमान पर 


34. भारत सरकार ने भारत के किस पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 'अच्छा शासन दिवस' मनाने का निर्णय लिया? – अटल बिहारी वाजपेयी 


35. अशोक शिलालेख किस ​लिपि में उत्कीर्णित ​किए गए थे? – ब्राह्मी


36. लौह धातु के जंग लगने के लिए वायु में किस की आवश्यकता होती है? – ऑक्सीजन और नमी 


37. सैकेन्डी लोलक एक ऐसा लोलक है जिसकी समय अवधि क्या होती है? – 2 सेकण्ड 


38. एक धारावाही चालक किससे सम्बन्धित है? – चुम्बकीय क्षेत्र से 


39. किस उच्च न्यायालय ने 2009 के दौरान भारत में समलैंगिक यौन सम्बन्ध को वैध माना? – दिल्ली 


40. कौनसा यौगिक अम्ल की तरह व्यवहार करता है? – H2CO3 


See more at: https://www.youtube.com/channel/UC7LpZclxkB2GTjoAOvu2EBw

No comments:

Post a Comment